GST 2025 के बाद Maruti Suzuki की नई कार कीमतें
सरकार द्वारा 2025 में की गई जीएसटी दर कटौती का सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिला है। मारुति सुजुकी ने इस बदलाव का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाते हुए अपनी कारों की कीमतों में बड़ी कमी की है।
अब एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर एसयूवी और एमपीवी तक, लगभग सभी मॉडल सस्ते हो गए हैं। इस कदम से कार खरीदने वालों पर आर्थिक बोझ कम होगा और बिक्री में भी तेजी आने की संभावना है।
Maruti Suzuki पर नयी GST का असर –
सरकार की जीएसटी दर कटौती का सीधा असर मारुति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Victoris पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने घोषणा की है कि Victoris अब उतनी ही कीमत कम होने के बाद ₹10,76,500 से शुरू हो रही है। यह SUV फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा के बीच पोज़िशन की गई है और अपने आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स और हाइब्रिड तकनीक की वजह से लॉन्च के समय से ही चर्चा में रही है।
नई कीमतों के बाद यह मॉडल और भी प्रतिस्पर्धी हो गया है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो मिड-सेगमेंट SUV खरीदने की सोच रहे हैं। Victoris का टॉप-स्पेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट लगभग ₹19.98 लाख तक जाता है, लेकिन जीएसटी कटौती के चलते इसकी वैल्यू-फॉर-मनी अपील पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है।
4 सितंबर 2025 से सरकार ने जीएसटी दरों को घटाने और संरचना को सरल करने का फैसला किया है पहले की कर दरें 5%12% 8% और 28%घटकर केवल 5% और 18% परसेंट रखी गई है, जिससे सुजुकी की कर लेने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका बना है.
Alto k10 पर नयी GST का असर-
alto k10
मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय Car Alto K10 की कीमतों में भी राहत दी है। कंपनी ने इस मॉडल पर करीब ₹17,600 तक की कटौती की है, जिससे अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹3,69,900 रह गई है। किफायती दाम और बेहतर माइलेज के चलते Alto K10 लंबे समय से छोटे परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद रही है।
नई कीमतों के बाद यह कार और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम बजट में भरोसेमंद गाड़ी चाहते हैं।
Maruti Suzuki नई कार कीमतें
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत में कमी (₹) | नई शुरुआती कीमत (₹) |
---|---|---|
S-Presso | 1,29,600 तक | 3,49,900 |
Alto K10 | 1,07,600 तक | 3,69,900 |
Celerio | 94,100 तक | 4,69,900 |
Wagon-R | 79,600 तक | 4,98,900 |
Ignis | 71,300 तक | 5,35,100 |
Swift | 84,600 तक | 5,78,900 |
Baleno | 86,100 तक | 5,98,900 |
Tour S | 67,200 तक | 6,23,800 |
Dzire | 87,700 तक | 6,25,600 |
Fronx | 1,12,600 तक | 6,84,900 |
Brezza | 1,12,700 तक | 8,25,900 |
Grand Vitara | 1,07,000 तक | 10,76,500 |
Jimny | 51,900 तक | 12,31,500 |
Ertiga | 46,400 तक | 8,80,000 |
XL6 | 52,000 तक | 11,52,300 |
Invicto | 61,700 तक | 24,97,400 |
Eeco | 68,000 तक | 5,18,100 |
Super Carry | 52,100 तक | 5,06,100 |
निष्कर्ष-
सरकार की जीएसटी दर कटौती का असर मारुति सुजुकी की लगभग हर कार पर साफ दिखाई दे रहा है। एंट्री-लेवल Alto K10 अब ₹17,600 सस्ती होकर ₹3,69,900 से शुरू होती है, वहीं लोकप्रिय हैचबैक Wagon-R, Swift और Baleno की कीमतों में भी अच्छी कमी आई है।
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Fronx और Brezza पर ₹1 लाख से ज्यादा की राहत मिली है, जबकि फ्लैगशिप Grand Vitara की शुरुआती कीमत अब ₹10,76,500 हो गई है। कंपनी की नई SUV Victoris भी इसी अंतर के साथ ₹10.76 लाख से शुरू होकर ₹19.98 लाख तक जाती है।
फैमिली कारों में पसंद की जाने वाली Ertiga और XL6 अब पहले से सस्ती हो गई हैं, वहीं कमर्शियल उपयोग के लिए लोकप्रिय Eeco और Super Carry पर भी कटौती की गई है। कुल मिलाकर, छोटे बजट से लेकर मिड-सेगमेंट और प्रीमियम खरीदार—सभी के लिए मारुति सुजुकी की गाड़ियां अब और ज्यादा किफायती हो गई हैं।